हजारीबाग निवासी एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी झारखंड के नवनियुक्त उपसभापति तनवीर सिंह ने सोमवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने नई समिति से स्वास्थ्य व सामाजिक सेवाओं में प्रगति की उम्मीद जताई और रक्तदान अभियान को राज्यभर में फैलाने पर जोर दिया। श्री सिंह ने वचन दिया कि वे रेड क्रॉस सोसाइटी को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाएंगे।