शुक्रवार दोपहर ढाई बजे डीजी हेल्थ : डॉक्टर शिखा जंगपांगी ने बताया कि रुद्रप्रयाग के निवासियों के लिए स्वास्थ्य विभाग एक बड़ी पहल करने जा रहा है। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जिले के तीनों ब्लॉकों में 240 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से लेकर महात्मा गांधी जयंती तक चलाया जाएगा।