ग्राम परसोदा (झलमला) स्थित गंगोत्री फ्लाई ऐश फैक्ट्री में काम कर रही महिला मजदूर मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दल्लीराजहरा इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 27 निवासी रूपा मंडावी (47 वर्ष) एक महीने पहले ही इस फैक्ट्री में काम करने आई थी। रविवार सुबह करीब 7.30 बजे वह मशीन की सफाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर हाइड्रोलिक मशीन में फंस गया।