बुधवार की शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक जलस्तर में हल्की गिरावट के बावजूद भी ऊन तहसील क्षेत्र के यमुना खादर इलाके में यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खादर क्षेत्र में किसानों की हजारों बीघा जमीनें यमुना में आई बाढ़ की चपेट में आ गई है। फिलहाल अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ग्रामीणों को यमुना नदी किनारे जाने से रोक रही है।