ट्रांजिट कैंप के मोदी मैदान से 2 किलो 13 ग्राम चरस के साथ एएनटीएफ और ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष मोहन पांडे के द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बुधवार दोपहर 3:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया 2 किलो 13 ग्राम चरस के साथ हरीश सिंह लमगड़िया पुत्र दीवान सिंह लमगड़िया को गिरफ्तार किया गया है।