दंतौर क्षेत्र में कच्चे मकान की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई। 20 केएलडी निवासी आशाराम बावरी का यह घर था। जहां तेज बरसात के कारण कच्चे मकान की छत गिर गई। मलबे में दो महिलाएं दबी जिन्हें ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर पीएचसी में भर्ती करवाया। जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया ओर एक को पीबीएम अस्पताल भेजा गया है।