अपर सचिव भारत सरकार धीरज साहू ने प्राथमिक विद्यालय चहलवा प्रथम का आकस्मिक निरीक्षण किया।शिक्षा की गुणवत्ता जाँच हेतु छात्र-छात्राओं से विषय सम्बन्धित प्रश्न पूछे। विद्यालय में ही चल रहे स्मार्ट क्लास का जायजा लिया। उन्होने स्मार्ट क्लास की कार्यप्रणाली, छात्रों पर इसके सकारात्मक प्रभाव और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।