30 अगस्त को आरा में वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने को लेकर गुरुवार दोपहर 3 बजे राजद कार्यकर्ताओं ने गड़हनी में मोटरसाइकिल जागरूकता रैली निकाली। रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता सामिल हुए। रैली गड़हनी सहिला पुल से गड़हनी स्टेशन होते हुए बगवां तक निकाली गई। वहीं प्रचार को ले रथ भी गांवों को ले रवाना हुआ है जो जोर शोर से लोगो को जुटाने में सफल होगा।