गणपति मोरया संघ के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित सार्वजनिक श्री श्री 108 बड़ी महावीर स्थान परिसर में भव्य गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन का आरंभ 27 अगस्त से हो गया वहीं यह आयोजन 5 सितंबर तक चलेगा। आचार्य अजय कुमार झा के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला।