चाचौड़ा थाना के नेशनल हाईवे 46 के चारणपुरा ओवरब्रिज पर 22 अगस्त दोपहर को झांसी निवासी दुबे परिवार की कार ड्राइवर को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार संतोष दुबे उनका बेटा अभय और पत्नी भावना घायल हो गए। पुलिस ने कार में रखे ₹5 लाख और कीमती सामान सुरक्षित घायलों को सौंपे। संतोष दुबे बेटे को झांसी से मुंबई कॉलेज छोड़ने जा रहे थे।