हैदरनगर प्रखंड के ग्राम परता के शहीद सुनील राम और ग्राम बरेवा के शहीद संतान मेहता के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे शहीदों की आत्मा की शांति के लिए उनके नाम पर पर्यावरण धर्म की प्रार्थना के साथ थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम का पौधा लगाया।