गंगा की जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है। बुधवार को भी गंगा आधे सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं। गंगा का जलस्तर 68 मीटर की पर पहुंच गया है हालांकि अभी भी गंगा खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। खतरे का निशान 77. 724 मीटर है। गंगा में पानी छोड़े जाने की वजह से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।