कत्यूर घाटी की लगभग एक लाख की आबादी तीन चिकित्सकों के भरोसे है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए पिछले लंबे समय से आवाज उठ रही है। चिकित्सकों की कमी के कारण मरीज हलकान है। गुरुवार को अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण महिला रोगी खासी परेशान दिखी। उपचार के लिए आई महिलाओं का कहना था कि कई ऐसी समस्याएं होती हैं।