धोखाधड़ी के एक मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी करार दिए गए आरोपी को बिलासपुर पुलिस के पीओ सैल की टीम ने बंगलुरू (कर्नाटक) से धर दबोचा। गेहड़वीं क्षेत्र के बरसंड गांव निवासी 26 वर्षीय रोहित चंदेल के खिलाफ 17 मार्च 2022 को झंडूता थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। छानबीन के बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया।