जिला मुख्यालय में स्थित सोहागपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर हाइवे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय के गंभीर रूप से घायल हो जाने का मामला शुक्रवार की शाम 4 बजे लगभग प्रकाश में आया है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। नंदी गौ सेवा के गौसेवक विकास जोतवानी ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर नंदी गौ सेवा के गौसेवको ने मौके पर पहुंच उपचार किया है।