नेचर विलेज के द्वारा आयोजित राष्ट्रगुणगा तिरंगा यात्रा के छठा दिन शनिवार को बरहट प्रखंड के कटौना पंचायत से मुखिया कपिल देव यादव के अध्यक्षता में निकाला गया। जिसमें ग्रामीणों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। उक्त जानकारी 10:30 बजे दी गई। मौके पर नेचर विलेज के संस्थापक निर्भय प्रताप सिंह ने इस यात्रा में लोगों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए जागरूक किया।