बोरूंदा पुलिस ने अपनी सास पर फायरिंग करने के आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आटा-साटा विवाद में पत्नी नहीं भेजने पर ससुराल जाकर फायरिंग कर दी थी। इसमें उसकी सास गंभीर घायल हो गई थी। उसका एमडीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।बुधवार सुबह 10 बजे ग्रामीण एसपी नारायण टोगस ने बताया कि ग्राम रावनियाना में ठिगलो की ढाणी में आरोपी दामाद ने सास पर फायरिंग।