महादेवा सूरतगंज मार्ग पर सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी पत्नी की मौत हो गई पति गंभीर रूप से घायल हो गया। रहटा रानीगंज निवासी बहादुर अपनी पत्नी पिंकी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी पिंकी को डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। बहादुर को जिला अस्पताल रेफर किया।