प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर उनसे मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया और गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने कांग्रेसियों को वाहनों में बैठाकर हटा दिया। कांग्रेसियों ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।