इंदौर के द्वारकापुरी में रहने वाली एक महिला शादी समारोह में चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक महिला का नाम काजल पति सरदार प्रजापत निवासी दिग्विजय मल्टी है। महिला रविवार रात पड़ोसी के यहां शादी समारोह में शामिल होने गई थी। इस दौरान वह चौथी मंजिल पर डांस कर रही थी। तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे आ गिरी।