गढ़वा जिला के डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी-नावाडीह गांव निवासी राजकुमार पासवान के चार वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार को बुधवार को अज्ञात विषैले जंतु ने काट लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि वह अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान उसे अज्ञात विषैले जंतु ने काट लिया। इसके कुछ देर बाद उसे तेज दर्द होने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर