शनिवार को शाम को करीब पांच बजे बाराकोट के नौमाना गांव के गौरा खल में महिलाओं ने गौरा गायन का आयोजन किया गया। नौमाना की पूर्व ग्राम प्रधान सुनीता जोशी के नेतृत्व में बसंती देवी, भागीरथी देवी, धनी देवी, जानकी देवी, ऊषा देवी, पार्वती देवी, राधा देवी आदि ने कई गौरा गीतों का मनमोहक गायन किया। इधर लोहाघाट में राय चक्की के पास गौरा महोत्सव का गायन किया गया।