ग्राम मंझियावां में एक पारिवारिक विवाद सामने आया है। रंजू देवी ने अपने देवर अरविंद सिंह और उनके बेटे सिबु पर मारपीट और सोने का लॉकेट छीनने का आरोप लगाया है। रंजू देवी ने थाने में दी शिकायत में बताया कि 15 अगस्त की शाम करीब 6 बजे वह खाना बनाने जा रही थीं। इसी दौरान उनके देवर अरविंद सिंह अपने बेटे सिबु के साथ आए। दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।