कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे पर वन मंडल अधिकारी नेहा श्रीवास्तव ने रिश्वत मांगने, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा डालने का गंभीर आरोप लगाया है। अधिकारी ने शिकायत में विधायक के स्टाफ और कार्यकर्ताओं पर भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। भाजपा ने रविवार को शाम करीब 5 बजे प्रेस नोट जारी कर इसे लोकतंत्र, महिला सम्मान और शुचिता पर काला धब्बा करार दिया है।