पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शनिवार दोपहर 2 बजे गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। राजेश ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि क्षेत्र में भारी बारिश से जिन लोगों के घरों और पशुशालों को नुकसान पहुंचा है उन्हें जल्द राहत राशि उपलब्ध करवाई जाए। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।॥