जलझूलनी एकादशी पर प्रतापगढ़ में धार्मिक आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। परंपरागत रूप से विभिन्न मंदिरों से भगवान के भव्य व बैवाण निकाले गए। जिनकी शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए दीपेश्वर तालाब पहुंची। शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों और कस्बों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।