राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विशेष अभियान का शुभारंभ जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने डीग जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विशेष अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने लाला मनोहर लाल खंडेलवाल कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग में बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाई और फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।