टाटीझरिया। भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनजातीय वर्ग के कल्याण और विकास के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस अभियान का उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के कल्याण और विकास से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत टाटीझरिया पंचायत के मूरकी गांव और बेडम पंचायत के जोभीसिमरा को चयनित किया गया है।