दरअसल शाहजहांपुर शहर के दोनों तरफ गर्रा और खन्नौत नदी बहती है। इस वक्त दोनों नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही है। जिसकी वजह से शहर की आठ कालोनियों में इस वक्त बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। जिसकी वजह से लोगों को पीने का पानी खाना और दूसरी जरूरत की चीज उन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। जिला प्रशासन का दावा था कि बाढ़ पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंच रही है।