खंडवा शहर में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। महादेवगढ़ मंदिर परिसर से अज्ञात चोर दान पात्र ही उठा ले गया। जानकारी के अनुसार रात करीब दो से तीन बजे के बीच यह चोरी हुई। मंदिर में हाल ही में गणेश जी की प्रतिमा भी विराजी गई थी, जिसके चलते श्रद्धालुओं ने दान पात्र में काफी चढ़ावा डाला था। जानकारी शनिवार शाम 4 बजे के लगभग मिली हैं।