जाट आंदोलन में शाहाबाद के कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था। और जिनका मामला शाहाबाद कोर्ट में पिछले कई वर्षों से विचारा अधीन चल रहा था। वही आज शाहाबाद कोर्ट ने 48 लोगों को बरी कर दिया है। सभी 48 लोगों ने शाहाबाद में खुशी मनाई। और कहा कि उनको न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा था और आज देर से ही सही लेकिन उनको इंसाफ मिला है।