मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने शनिवार शाम चार बजे फूलपरास थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फरारी पंजी, गुंडा पंजी, सिसिए के तहत करवाई के साथ लंबित कांडो कि समीक्षा भी किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश भी थानाध्यक्ष को दिया। निरीक्षण के बाद एसपी ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए निरीक्षण कि विस्तार से जानकारी दिया।