खंडवा। जिले के ग्रामीण अंचलों में आज आस्था और परंपरा का प्रतीक पोला पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गांव-गांव में बैलों को खास तरह से तैयार करने का क्रम शुरू हो गया। बैलों को कुएं और नदी पर ले जाकर स्नान कराया गया, फिर उनके सींगों को रंग-बिरंगे रंगों से सजाया गया। हल्दी-चंदन का लेप लगाकर उन्हें दुल्हन की तरह सजाया गया। जानकारी शनिवार शाम 5 बजे की है