सिंह नक्षत्र के इतवार पर रविवार को सुल्तानगंज का प्राचीन अजगैबीनाथ धाम श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर रहा। सुबह से ही गंगा घाटों पर महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सबसे अधिक भीड़ नमामि गंगे घाट और अजगैबीनाथ सीढ़ी घाट पर दिखाई दी। दोपहर 12 बजे के बाद महिलाओं ने गंगा स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम