हजारीबाग में प्रेसवार्ता कर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने सरकार पर जल, जंगल और जमीन के विनाश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बड़कागांव की कंपनी के इशारे पर पुलिस उन्हें झूठे केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दे रही है। साव ने स्पष्ट कहा कि यदि वे जेल जाएंगे तो केवल जनता, रैयतों और विस्थापितों की लड़ाई के लिए जाएंगे, न कि अपराधों के लिए।