अलीराजपुर जिला भाजपा ने बुधवार शाम 7:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया अलीराजपुर जिले में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान सोंडवा विकासखंड के ग्राम अट्ठा में 3.5 करोड की लागत से बनने वाले 33 के वी ग्रिड का भूमिपूजन करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने जानकारी दी।