अशोकनगर की जेल के पीछे की काॅलोनी में एक 9 साल का बच्चा आदित्य पुत्र देशराज लोधी खेल रहा था। तभी खेलते-खेलते उसे पटाखा मिल गया। बच्चा उस पटाखे को उठाकर ले गया और उसे चलाने का प्रयास कर रहा था, तभी वह पटाखा उसके चेहरे पर फट गया जिससे उसका चेहरा झुलस गया। जिसके बाद बच्चे को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर आए जहां पर उपचार चल रहा है।