फरसगांव नगर मे शुक्रवार को मुस्लिम समाज द्वारा हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी पर्व मनाया गया।इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने फरसगांव नगर के मुख्य मार्गो में जुलूस निकाला गया,इस दौरान पैगंबर मोहम्मद के उदघोष भी लगाए गए।इस पर्व को लेकर मुस्लिम समाज द्वारा नगर के मस्जिद परिसर के साथ नगर के मुख्य मार्ग को सजाया गया था।।