पटोरी प्रखंड के बिंदगामा-पटोरी मुख्य मार्ग पर सरहद माधो गांव के पास बोलेरो की चपेट में आने से दिलीप कुमार के भांजे आशीष की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिलते ही जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकपूर सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें ढाढस बंधाया।