विसुनगंज थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो जगहों पर छापेमारी कर दो लोगो को गिरफ्तार किया है। सोमवार की शाम 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष फूलचंद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने शेरपुर गांव में छापेमारी कर लाल वारंटी मनसुल यादव को गिरफ्तार किया है। वही तोताबा विगहा से बजरंगी कुमार को गिरफ्तार किया है।