Download Now Banner

This browser does not support the video element.

आगर: आगर-उज्जैन मार्ग पर उमरिया देवड़ा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मारी, अस्पताल में भर्ती

Agar, Agar Malwa | Sep 5, 2025
आगर उज्जैन मार्ग के उमरिया देवड़ा के पास शुक्रवार शाम 5 बजे एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक 40 वर्षीय बाइक चालक मनोहर पिता विक्रम सिंह निवासी घोंसला को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल चालक को तत्काल आगर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो पाई है।
Read More News
T & CPrivacy PolicyContact Us