स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल निहारी-बरठीं सड़क पर कल्लर और डुन के बीच शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने चलती स्कूटी को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तुरंत सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया।