पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों की क्रम में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेश पर जनपद पुलिस आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु समय-समय पर थानों में थाना दिवस का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में आज रविवार लगभग 6:00 बजे थाना अध्यक्ष जी डीडीहाट हरीस सिंह द्वारा डीडीहाट थाने में थाना दिवस का आयोजन कर आम लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।