आज मंगलवार को करीब 4 बजे रहिका थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के अभियुक्त प्रिंस कुमार को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया।रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि 13 जनवरी 2025 को बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव निवासी रंजन कुमार मिश्रा मधुबनी से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान दो अज्ञात लोगों के द्वारा पिस्टल के बल पर बाइक छिनने का प्रयास किया गया था।