झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो और दक्षिणी छोटा नागपुर केंद्रीय युवा मोर्चा के सचिव सनी संदीप तिग्गा का घाघरा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय सदस्यों और पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया और नारे लगाकर उत्साह प्रकट किया।