शाहपुरा थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश बिश्नोई व थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जवान शनिवार रात करीब 8.30बजे से सडको पर अचानक निकले तो लोग डर गए। रात 9 बजे करीब त्रिमूर्ति चौराहे पर जैसे ही पुलिस जवान पंहुचे तो हडकंप सा मच गया। इस दौरान बिना नंबर के वाहनों की जप्ती के संदिग्धो पर शिकंजा कसा।