जोधपुर के तीन साइबर ठगो को UP और जोधपुर पुलिस ने माता का थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। माता का थान थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि UP के मदेह गंज थाने में 5:30 व 7:30 लाख रु. की ठगी के दो केस दर्ज हुए इसमें आरोपियों की तलाश में UP पुलिस जोधपुर पहुंची। सुबह दबिश देकर माता के थान क्षेत्र से आरोपी प्रकाश,जगदीश, व कैलाश खोखरिया को गिरफ्तार किया गया।