राजगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने राजगढ़ जिले की समस्याओं को लेकर मंगलवार शाम 6:00 बजे करीब भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को राजगढ़ जिले की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निराकरण का आश्वासन भी दिया।