यूनिटी फॉर ह्यूमेनिटी संस्थान ने ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर झालरा मस्जिद में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें क्विज, मेहंदी और पोस्टर प्रतियोगिताएं शामिल थीं।संस्थान के फज़ल सादात ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की भांति ईद-ए-मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर किया गया। प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों में ज्ञानवर्धन करना था।