रामपुर में उप मंडल के तहत आने वाली उच्ची-शाह सड़क दो माह से बंद है,लेकिन विभाग इस बारे लापरवाह बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने आज शुक्रवार करीब 3 बजे बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों को खतरनाक रास्ता पार कर जाना पड़ रहा है।कुकिंग गैस की आपूर्ति बंद है। उच्ची में करीब 15 गाड़ियां फांसी होने से दूध की सप्लाई भी रामपुर के लिए नहीं हो पा रही है। इससे लोग परेशान हैं।